जाने IVF से जुड़े सभी सवालों के सही जवाब। Dr. Ila Gupta Director & Sr. Consultant- IVF
Feb 24, 2025
20:57
552 views
You are viewing video of
Pristyn Care Ferticity - IVF & Fertility Clinics
About This Video
Josh Talks पर मिलिए Dr. Ila Gupta से – इनफर्टिलिटी और प्रेगनेंसी से जुड़े सबसे बड़े सवालों के जवाब के लिए तैयार हो जाइए!
आज की तेज़-तर्रार जीवनशैली, स्ट्रेस, गलत खानपान, हार्मोनल असंतुलन, स्मोकिंग और शराब जैसी आदतों के कारण महिलाओं और पुरुषों दोनों की फर्टिलिटी तेजी से प्रभावित हो रही है। इनफर्टिलिटी अब सिर्फ महिलाओं की समस्या नहीं रही, बल्कि पुरुष भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।
क्या 35 की उम्र के बाद मां बनना मुश्किल होता है?
IVF और IUI कितने सफल हैं?
शादी और प्रेगनेंसी में देरी करने से क्या खतरे हो सकते हैं?
इन तमाम सवालों के जवाब देने के लिए, सीनियर IVF स्पेशलिस्ट Dr. Ila Gupta Josh Talks Aasha के इस एपिसोड में मौजूद हैं। इस टॉक में वे बताएंगी कि किस तरह प्राकृतिक और मेडिकल उपायों से फर्टिलिटी को बेहतर बनाया जा सकता है।
अगर आप भी माता-पिता बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन किसी चुनौती का सामना कर रहे हैं, या फिर IVF और IUI के बारे में सही जानकारी चाहते हैं, तो यह टॉक आपके लिए बेहद जरूरी है।
Josh Talks Aasha का यह एपिसोड फर्टिलिटी से जुड़े कई भ्रमों को तोड़ेगा, सटीक जानकारी देगा और आपको अपनी प्रेगनेंसी जर्नी को बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद करेगा।